रेलवे का खाना खाकर 40 लोग बीमार….

महाराष्ट्र रेल एक खबर सामने आ रही है दरसअल यह चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव यात्रा ट्रेन में रेलवे का खाना खाकर 40 लोग बीमार पड़ गए।

जानकारी के मुताबिक रेलवे द्वारा दिया गया खाना खाने के बाद करीब 40 लोगों को फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। सभी यात्रियों को पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रेन देर रात जब पुणे रेलवे स्टेशन पहुंची तो सबसे सभी बीमार यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।