CG News: पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी का निधन, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने जताया शोक…

CG News

CG News:  छतीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव का आज सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे स्थानीय रानी तालाब में किया जाएगा। इंदिरा सिंहदेव के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया गया है।

इसे भी पढ़ें-  कवर्धा पिकअप हादसे में मृतक के परिजनों को मिला 5-5 लाख रुपए

CG News:  जानकारी के अनुसार, इंदिरा सिंहदेव का पिछले 6 महीने से कैंसर से जूझ रही थीं। इनका दिल्ली और मुम्बई के प्रमुख अस्पतालों में इलाज चल रहा था। 13 जून को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें मुंबई से अम्बिकापुर लाया गया, जहां 15 जून सुबह 8 बजे निधन हो गया। धरमजयगढ़ राज परिवार से संबंध रखने वाली इंदिरा सिंहदेव का जन्म 12 अप्रैल 1950 में हुआ था।

इसे भी पढ़ें-  पति के साथ प्रेमी को भी रखने की जिद पर अड़ी तीन बच्चों की मां, नहीं बनी बात तो खंभे पर चढ़ बन गई ‘बसंती’

पूर्व सीएम बघेल ने जताया शोक
CG News
टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख जताया है। पूर्व CM ने X पर ट्वीट कर कहा- वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना होने की बात कही।

Related Post