Jan Darshan Program : मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन कार्यक्रम कल, सीएम हाउस में समस्या-शिकायत लेकर पहुचेंगे लोग

Jan Darshan Program :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 8 अगस्त को रायपुर में जन दर्शन का आयोजन करेंगे। जनदर्शन की शुरुआत सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में किया जाएगा। साय यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे। अधिकारियों को इसे लेकर तैयारी करने कहा गया है। सीएम विष्णु देव साय ने 27 जून से रायपुर में जनदर्शन की शुरू की थी।

Jan Darshan Program : इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर होंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में व्यवस्थाएं की जा रही है। हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी।

Related Post