CGPSC ने जारी किया इंटरव्‍यू का शेड्यूल, इस तारीख से शुरू होंगे साक्षात्कार

CGPSC Interview 2024
CGPSC Interview 2024

CGPSC Interview 2024:  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने जून 2023 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार की तारीख जारी कर दी गई। साक्षात्कार 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होगा। पीएससी की तरफ से पिछले दिनों मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी किए गए थे, जिसमें 703 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। जून में 242 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा में 3,597 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Read Also-  आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत, 2 बच्चियां घायल, बारिश से बचने पेड के नीचे खड़े थे सभी

CGPSC Interview 2024: साक्षात्कार तिथि से एक दिन पहले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन कराना होगा। जो अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के समय जिस तरह अभ्यर्थियों को मास्क और सैनिटाइजर के साथ बुलाया जाता था, वैसी ही गाइडलाइन जारी की गई है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को हुई थी। इसमें 1 लाख 58 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य लिखित परीक्षा 24, 25, 26 और 27 जून को आयोजित की गई थी।

Read Also-  सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, सर्चिंग जारी

100 अंकों का होगा साक्षात्कार
इस बार साक्षात्कार के अंकों में भी बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को 100 अंक मिलेंगे। पहले इसके लिए 150 नंबर निर्धारित थे। इंटरव्यू दो पाली में सुबह 10 से एक बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगा।

Read Also-  सशस्त्र सैन्य समारोह: भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक सहित अन्य आर्टिलरी पहुंचा रायपुर, रैली निकालकर किया गया स्वागत

इन पदों पर होगी भर्ती
CGPSC Interview 2024: डिप्टी कलेक्टर, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, राज्य कर सहायक आयुक्त, अधीक्षक जेल जिला, सहायक संचालक आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति सहायक पंजीयक, जिला सेनानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायाब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, सहायक निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी का पद शामिल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *