बंद खदान में डूबकर 2 सगी बहनों की मौत, 19 घंटे बाद मिली लाशें…

सूरजपुर जिले के बंद पड़े पोखरी खदान में नहाने गई 2 सगी बहनों की डूबकर मौत हो गई। इनमें से एक बहन की उम्र 11 साल और दूसरी की 10 साल है। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को SDRF और नगर सैनिकों की संयुक्त टीम ने खदान से 19 घंटे बाद दोनों के शव निकाले हैं। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बिश्रामपुर के फोकट पारा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली होशियार बाई मंगलवार को अंबिकापुर गई थी। बुधवार सुबह जब वो वहां से वापस लौटी, तो उसकी दोनों बेटियां शकीला (11 वर्ष) और बिट्टू (10 वर्ष) घर से लापता थी।

उसने आसपास बच्चियों को ढूंढा, लेकिन वे नहीं मिलीं। उसने अपने तीसरे बच्चे से दोनों बहनों के बारे में पूछा, तो वो उनके बारे में कुछ भी नहीं बता सका। हालांकि बोलने में असमर्थ भाई ने अपने हाथ से पोखरी खदान की तरफ इशारा किया।

इसके बाद मां ने गांव के लोगों और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने SDRF और नगर सैनिकों की टीम को बुलाया संयुक्त टीम ने बच्चियों की तलाश पोखरी खदान में शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को दोनों बहनों की लाश बरामद की गई। बताया जा रहा है कि नहाते समय गहराईं मे दोनों चले गई थीं। जिसके चलते यह हादसा हुआ था। आस-पास नहा रहे लोगों ने बच्चियों को डूबता देखा था। वे लोग मदद कर पाते, तब तक देर हो चुकी थी।

Related Post