Minor Rape Case : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। बेंगलुरु के आरएम नगर पीएस क्षेत्र के अंतर्गत एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। और दुख की बात ये है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर: इस महीने दो दिन बंद रहेंगे सभी शराब दुकान, पहले से कर ले अपना इंतजाम
दिहाड़ी मजदूरी करता है आरोपी
Minor Rape Case : पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर कर देने की घटना सामने आई है। पुलिस ने अपराधी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और वह बिहार का रहने वाला है।
Read Also- अनारक्षित सीटों पर OBC को चुनाव लड़ाएगी भाजपा: डिप्टी CM साव का आरोप, कहा- कांग्रेस की आरक्षण शून्य करने की साजिश
Minor Rape Case : इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी डिवीजन, बेंगलुरु सिटी जानकारी सामने रखी है। उन्होंने बताया- “बिहार के अभिषेक कुमार नामक एक मजदूर द्वारा आरएम नगर PS सीमा के तहत एक 6 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”