Road show of CM Sai in Raigarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी चाय वाले जीवर्धन चौहान और अन्य वार्ड प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब दो बजे रायगढ़ पहुंचे, जहां सत्तीगुड़ी चैक से उनका रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चैधरी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान भी उनके साथ थे। रोड शो गद्दी चैक, सुभाष चैक होते हुए रामनिवास टाकीज चैक तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री साय का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया।
Read Also- RAIPUR CRIME NEWS : बदमाशों ने नाबालिग को कुत्ते से कटवा कर 50 हजार, मामला दर्ज
Road show of CM Sai in Raigarh : इसके बाद मुख्यमंत्री साय का रोड शो शहीद चैक होते हुए मिनी माता चैक पहुंचा, जहां उन्हें केले से तौला गया। वहीं महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान में रुककर उन्होंने चाय भी बनाई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल का फायदा नगरीय निकाय चुनाव में मिलेगा और नगरीय निकाय चुनाव में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज से प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है, और कोरबा से इसकी शुरुआत हुई थी। रायगढ़ मेरा पुराना क्षेत्र है, और यहां की जनता ने मुझे 20 सालों तक सांसद बनाया। जब भी मैं यहां आता हूं तो भावुक हो जाता हूं। भाजपा ने यहां से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वह आज भी चाय बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। आज हमने उनकी बनाई चाय पी, जो बहुत मीठी थी, और उससे भी मीठी उनकी जुबान है।”
Read Also- राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव, यहां जानें नई टाइमिंग
Road show of CM Sai in Raigarh : मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रायगढ़ में महापौर चुनाव के साथ-साथ वार्डों में भी भाजपा की जीत होगी क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा छल करती आई है। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 वादों के साथ सरकार बनाई, लेकिन उन्होंने पांच साल में जनता को धोखा दिया। 2023 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, और लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का वही हाल होने वाला है।”
मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी और कहा, “13 महीनों में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया है और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं और जनता के दुख-दर्द में हमेशा खड़े रहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री का नारा है – ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’।”