चने के एक दाने ने उजाड़ दी मां की कोख, गोद में ही 2 साल के मासूम ने तोड़ दिया दम

MP Rewa News
MP Rewa News

MP Rewa News: एक मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस बेटे को उसने नौ महीने अपनी कोख में रखा, जिसके साथ रातभर जागी, उसकी जान चने का मात्र एक दाना ले लेगा। मध्य प्रदेश के रीवा से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो साल के बच्चे के गले में चने का दाना अटक गया। जिसके बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घरवाले कुछ समझ पाते, इससे पहले बच्चे की हालत खराब होने लगी। सिर्फ कुछ ही देर में बच्चे ने मां की गोद में दम तोड़ दिया।

Read Also-  MP NEWS: इन जिलों में नहीं बिकेगी शराब! मुख्यमंत्री ने की घोषणा…

गले में फंस गया था दाना
MP Rewa News:  मामला रीवा के सगरा थाने के सराई गांव का है। यहां रहने वाले विष्णु साहू के दो साल के बेटे रौनक की मौत हो गई। मौत की वजह गले में चना का दाना अटकना बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सभी एक साथ बैठकर चने खा रहे थे। इसी दौरान रौनक भी वहां आ गया और प्लेट से चना उठाकर खाने लगा। अचानक एक दाना उसके गले में अटक गया। घरवालों ने उसे पानी पिलाया लेकिन चना बाहर नहीं आया। जब तक डॉक्टर के पास पहुंचे, तब तक रौनक की सांसें थम गई थी।

Read Also-  प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, इस बात को लेकर अपनी जान पर किया जानलेवा हमला

मां की ही गोद में तोड़ दिया मासूम ने दम
MP Rewa News:  संजय गांधी अस्पताल के डॉ यत्नेष त्रिपाठी ने बताया कि चना बच्चे की सांस की नली में जाकर फंस गया था।  इस कारण वो सांस नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की सांस फूलने लगी थी और आंखें पलट गई थी। पने बच्चे की यूं मौत से मां अनीता साहू का हाल बेहाल है।  रोते-रोते मां ने बताया कि उसका बेटा उसकी आंखों के सामने खेल रहा था। उसकी गोद में ही बैठकर उसने चना खाया था। लेकिन अचानक ही वो तड़पने लगा। उसने तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके लाल की जान चने के एक दाने की वजह से चली जाएगी।

Related Post