Accident: शादी से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर…

धरसीवां में फिर हुआ दर्दनाक हादसा

Road Accident in Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चे समेत कुल 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

Read Also-  कल छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी भी इस दिन करेंगे दौरा, शासन-प्रशासन ने की तैयारियां तेज 

Road Accident in Balod:  यह हादसा डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलीडीही गांव के पास हुआ। शनिवार को लोग कांकेर जिले के नेट गांव से मर्रामखेड़ा शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। लौटते समय साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण पिकअप सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई, और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

Read Also-  क्या आप भी करना चाहते है Viral Girl Monalisa से बात… तो लगाएं इस नंबर XXX81032 पर फोन

ओवरलोड और तेज रफ्तार हादसे की वजह
Road Accident in Balod:  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को डौंडी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और ओवरलोडिंग माना जा रहा है।

Related Post