शीतल मंडल की खबर..
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा बॉर्डर में स्थित ग्राम में उड़ीसा के शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड का बीते दिनों तुरुडीही ग्राम में भव्य स्वागत किया गया। उनका आगमन ग्राम की बुनियादी सुविधाओं, शैक्षणिक स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा हेतु हुआ। उन्होंने मौके पर पहुंचकर गांव की समस्याओं और उपलब्ध संसाधनों का जायज़ा लिया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया।
मंत्री गोंड ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाएं हर नागरिक तक पहुंचेंगी और शिक्षा क्षेत्र को और सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने गांव के विकास में जनभागीदारी की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार और जनता मिलकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस अवसर पर तुरुडीही ग्राम पंचायत के सरपंच राम जी, कचना पर के पी-3 पंचायत के सरपंच सुखनाथ गोंड, तथा ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी संतु बाबू की गरिमामयी उपस्थिति रही।इसके अतिरिक्त ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक अजित कुमार बाचार, सपन मजूमदार, संदेश सरकार, सत्यजित राय, श्रीकान्त बाला, सपन दे, प्रदीप बाबू, एवं आसित मंडल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
वहीं, वेलनेस्सामृद्धि कंपनी के लोकप्रिय और प्रेरणादायक लीडर चंद्रकांत बयापरी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।ग्रामवासियों ने शिक्षा मंत्री के दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके इस प्रयास से ग्राम में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।




