शीतल मंडल की खबर
कोंडागांव। जिले के अंतर्गत आने वाले मकड़ी थाना में विकास कुमार बघेल ने बतौर थाना प्रभारी अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी बघेल ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी, संयम और जवाबदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए, जनता को सुरक्षा देना है। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन शांति, सेवा और समर्पण के साथ करने की बात कही।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और उनसे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।
थाना प्रभारी बघेल ने यह भी कहा कि वे अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेंगे और कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए हर आवश्यक कदम उठाएंगे।




