कोण्डागांव। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला स्तरीय कौशल तिहार 2025 का आयोजन 21 से 23 जुलाई 2025 तक किया जाएगा। इस आयोजन में पीएमकेवीवाय (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) एवं एमएमकेवीवाय (मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना) के अंतर्गत वर्ष 2023 से वर्तमान तक प्रशिक्षित अथवा प्रशिक्षणरत हितग्राही अपने-अपने ट्रेड के अनुसार प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन निम्नानुसार किया गया है:
- 21 जुलाई 2025: ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन, हेल्थ एंड सोशल केयर, प्लंबिंग एंड हीटिंग
- 22 जुलाई 2025: फील्ड टेक्निशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल फोन रिपेयरिंग, ब्रिकलेइंग, रिन्यूएबल एनर्जी
- 23 जुलाई 2025: ग्राफिक डिजाइन, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग
इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तर पर चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को राज्य स्तरीय कौशल तिहार में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा, जबकि राज्य स्तर पर प्रमाण पत्र के साथ-साथ पुरस्कार राशि से भी सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक प्रतिभागी 20 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट https://cssda.cg.nic.in/Global/KaushalTiharEntryForm.aspx या फिर जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोण्डागांव में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक जिला कौशल विकास प्राधिकरण, कोण्डागांव से संपर्क कर सकते हैं।




