कलेक्टर ने किया भारत माला ट्विन टनल का निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

कलेक्टर ने किया भारत माला ट्विन टनल का निरीक्षण

कोंडागांव। भारत माला परियोजना के तहत निर्माणाधीन रायपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेसवे के अंतर्गत बड़ेराजपुर के ग्राम कोसमी में बन रही ट्विन टनल का निरीक्षण गुरुवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने किया। कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ टनल के भीतर जाकर निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण एजेंसी से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा निर्माण स्थल पर कार्यरत सभी कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन स्थितियों के लिए एम्बुलेंस एवं अग्निशमन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसडीएम केशकाल अंकित चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related Post