इलाज के दौरान थमी सांसें… बदमाशों ने युवक पर किया था धारदार हथियार से हमला

इलाज के दौरान थमी सांसें... बदमाशों ने युवक पर किया था धारदार हथियार से हमला

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, हालांकि वारदात की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कैसे हुई वारदात
शिकायतकर्ता संतोषी यादव ने पुलिस को बताया कि 13 अगस्त की रात उनका बेटा सोमनाथ यादव घर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे चार युवक घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खुलते ही उन्होंने सोमनाथ को पकड़ लिया और जबरन बाहर घसीट लाए।

धारदार हथियार से हमला
आरोपियों ने सोमनाथ को घेरकर गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से लात-घूंसे मारे। इसके बाद धारदार हथियार से उसके पैर की पिंडली पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोमनाथ को खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत
परिजनों ने घायल सोमनाथ को एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां 14 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Related Post