छत्तीसगढ़ी फिल्म मोही डारे-2 के ग्रांड मीट अप में चमका सितारों का जलवा, फिल्म प्रमोटर विकास यादव व एस.पी. जगने हुए सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की बहुप्रतीक्षित फिल्म मोही डारे- 2 22 अगस्त को पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके भव्य प्रदर्शन से पहले 14 अगस्त, गुरुवार को होटल सेलिब्रेशन रायपुर में फिल्म का ग्रांड मीट अप एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कलाकारों से लेकर सिनेमा जगत की जानी-मानी हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस मौके पर फिल्म के प्रमुख कलाकार करण खान, शालिनी विश्वकर्मा, क्रांति दीक्षित, संजय महानंद, योगेश अग्रवाल, धमेन्द्र चौबे, जीत शर्मा, भूमि साहू, आकांक्षा बंजारे और श्रुति पाण्डेय मंच पर मौजूद रहे। फिल्म का निर्देशन अनुपम वर्मा ने किया है, जिन्होंने अपनी पूरी टीम के साथ दर्शकों के समक्ष फिल्म के प्रति उत्साह साझा किया।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव और सत्यप्रकाश जगने का सम्मान। उन्हें निर्देशक अनुपम वर्मा और कलाकार योगेश अग्रवाल ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने विकास यादव के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जैन, संतोष जैन, मोहन सुंदरानी, योगेश अग्रवाल और मनोज वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सभी ने मोही डारे-2 की सफलता की शुभकामनाएं दीं और इसे छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

Related Post