छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगा बकाया चना

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगा बकाया चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने तय किया है कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में निवासरत अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत हर माह मिलने वाले 2 किलो चना की खरीदी अब नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से की जाएगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह खरीदी वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 0.25 प्रतिशत या उससे कम ट्रांजैक्शन/सर्विस चार्ज पर की जाएगी। साथ ही, कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया कि जुलाई 2025 से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें उनका बकाया चना दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरित कर दिया जाएगा। यह फैसला राज्य के लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहतभरी खबर है।

Related Post