कर्मचारियों को तोहफ़ा: महंगाई भत्ते में हुई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कर्मचारियों को तोहफ़ा: महंगाई भत्ते में हुई 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज राज्य के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सरकार के इस निर्णय से राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ होगा। लंबे समय से केंद्र और राज्य के भत्ते में अंतर की मांग को देखते हुए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है।

वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों को जल्द ही वेतन और पेंशन में शामिल कर दिया जाएगा। यह फैसला राज्य कर्मचारियों के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ ही उनके मनोबल को भी बढ़ाएगा।

यह घोषणा कर्मचारी संगठनों की मांगों और लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बाद आई है, जिसे प्रदेशभर के शासकीय सेवकों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Post