ऑनलाइन गेमिंग पर लगा ताला: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून लागू, फैंटेसी ऐप्स पर पूरी तरह बैन

ऑनलाइन गेमिंग पर लगा ताला: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून लागू

नई दिल्ली। संसद के हालिया मॉनसून सत्र में पारित ऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन एंड रेगुलेशन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही यह अब कानून बन चुका है और देशभर में इसके प्रावधान लागू हो गए हैं। इस कानून के लागू होते ही फैंटेसी लीग, कार्ड गेम्स, ऑनलाइन लॉटरी, पोकर, रमी और सट्टेबाजी जैसे ऑनलाइन गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध लग गया है।

संसद से राष्ट्रपति तक का सफर
यह बिल 20 अगस्त को लोकसभा और 21 अगस्त को राज्यसभा से पारित हुआ था। बिल को आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों सदनों में पेश किया था। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही अब इसके प्रावधान तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को बड़ा झटका
नए कानून से देश की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ड्रीम11 और माय इलेवन सर्किल जैसे लोकप्रिय फैंटेसी ऐप्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर रियल मनी गेम्स बंद कर दिए हैं। अनुमान है कि भारत की ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री का आकार लगभग 3.8 अरब डॉलर है। ऐसे में इस कानून से इस उद्योग के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Post