अवैध रेत उत्खनन का मामला, कथित पत्रकार भी शामिल?

राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन: 34 हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान, देखें पूरी लिस्ट... 
राज्योत्सव 2025 का भव्य समापन: 34 हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान, देखें पूरी लिस्ट... 

गोरेलाल सोनी. बालोद।  जिले के डौंडी ब्लॉक में रेत अवैध उत्खनन का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि ग्राम प्रशासन और संबंधित विभाग ने कथित पत्रकारिता के नाम पर एक व्यक्ति को अवैध रेत उत्खनन की अनुमति दे दी। बताया जा रहा है कि उक्त कथित पत्रकार ने ऊंची पहुंच के दम पर अवैध रेत खनन किया और इसके लिए लिखित परमिशन भी प्राप्त की।

 

मामले में नया मोड़ तब आया जब खनिज विभाग ने अवैध रेत खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन, जिनमें चैन मॉन्टेड वाहन और हाईवा ट्रैक्टर शामिल थे, को जब्त कर कार्रवाई की। हालांकि, खनिज विभाग द्वारा इस कार्रवाई का विस्तृत ब्यौरा अभी तक साझा नहीं किया गया है।

 

यह घटना बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक अंतर्गत रजौलीडीह गांव की बताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संबंधित विभाग पूरी जांच करता है, तो इस अवैध रेत खनन मामले में बड़े स्तर पर तथ्य उजागर होने की संभावना है।

Related Post