कवर्धा। जिले के ग्राम पंचायत बोधाईकुंडा के सतनाम भवन में किसान कल्याण फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित “कृष्णा पब्लिक कोचिंग क्लास” का भव्य शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. उदय भान सिंह चौहान, विशेष अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक घनश्याम प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश चौरसिया और जिला कोऑर्डिनेटर परमजीत सिंह सलूजा ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, संत गुरुघासीदास और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
बृजेश चौरसिया ने कहा कि अब बच्चों को शहर भेजने की जरूरत नहीं, गांव में ही मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। घनश्याम प्रसाद यादव ने कोचिंग में कंप्यूटर शिक्षा, सामान्य ज्ञान, खेलकूद और नवोदय परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी। डॉ. उदय भान सिंह ने बच्चों को संस्कारित और व्यवहारिक बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई और अतिथियों का सम्मान किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पालक, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी मौजूद रहे।




