Chhattisgarh: कृषि और उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की नई नियुक्तियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषि तथा उद्यानिकी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। इसके तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने जारी किया है।

आदेशों के अनुसार, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन (दुर्ग) में कुलसचिव का पद परिवर्तन किया गया। वहां कार्यरत संयुक्त संचालक कृषि आर.के. खरे को उनके मूल विभाग वापस भेज दिया गया है। उनकी जगह संयुक्त संचालक कृषि यशवंत केराम को प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में, संयुक्त संचालक कृषि कपिल देव दीपक को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का कुलसचिव बनाया गया है। यह बदलाव विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक कार्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Related Post