नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती के उपलक्ष्य में 5 नवंबर को नया रायपुर में आयोजित होने वाले राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय होगा कि देश के उपराष्ट्रपति अपनी उपस्थिति से राज्योत्सव को ऐतिहासिक बनाएंगे। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने इस आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए राज्य आगमन की सहमति प्रदान की।
इस मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।




