प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में सुधार, पदयात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, राधा केली कुंज आश्रम ने जारी किया बयान

वृंदावन। राधा केली कुंज आश्रम ने मंगलवार को प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनका स्वास्थ्य अब स्थिर है और उनकी डायलिसिस प्रक्रिया नियमित रूप से चल रही है।
आश्रम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि महाराज जी को पूर्ण विश्राम देने के लिए आगामी पदयात्रा को फिलहाल स्थगित किया गया है, ताकि वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। आश्रम ने भक्तों से निवेदन किया है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से दूर रहें तथा केवल आश्रम के आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करें।

हाल ही में सोशल मीडिया पर महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर कई भ्रामक खबरें तेजी से वायरल हुई थीं। लेकिन आश्रम के इस स्पष्टीकरण के बाद अब उन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। इस बीच, प्रेमानंद महाराज जी ने स्वयं अपने वीडियो संदेश के माध्यम से भक्तों को आश्वस्त किया है कि वे स्वास्थ्य लाभ की ओर अग्रसर हैं। आश्रम प्रशासन ने सभी भक्तों से महाराज के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की सामूहिक प्रार्थना करने का आग्रह किया है और कहा है कि, महाराज जी की सेवा एवं स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Post