रायपुर। राजधानी रायपुर के वृंदावन हाल में सोमवार को प्रदेश स्तरीय भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत चक्रधारी सहित प्रदेशभर से आए सामाजिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना, राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना और समाज को टुकड़ों में बंटने से बचाकर एकजुट करना रहा। इस दौरान जन्म उत्सव, नामकरण संस्कार, सामाजिक विवाह और मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में होने वाले अनावश्यक खर्च को रोकने पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया कि अंतिम संस्कार कार्यक्रम के दौरान कपड़े या अन्य वस्तुएं देने की बजाय आर्थिक सहयोग स्वरूप नगद राशि दी जाए, ताकि परिजनों को वास्तविक मदद मिल सके।
साथ ही संगठन ने राजनीतिक, व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्रों में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अखंडता व एकजुटता बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया।
बैठक में महेश प्रजापति (महासमुंद), गणेश चक्रधारी, ईश्वर चक्रधारी, जामवंत चक्रधारी, विजेंद्र चक्रधारी, उमेश चक्रधारी, कृतेश चक्रधारी, हरीश चंद्र चक्रधारी, राजेंद्र चक्रधारी, पंचराम चक्रधारी, रामदयाल चक्रधारी, दौलत चक्रधारी, छबि चक्रधारी और लालमणि चक्रधारी शामिल रहें।
महेश प्रजापति ने जानकारी दी कि आने वाले समय में प्रदेश स्तर पर और भी बड़े सामाजिक आयोजनों की योजना बनाई जा रही है।




