दिवाली से पहले ठप हुई IRCTC सेवा, वेबसाइट और ऐप बंद होने से यात्रियों में परेशानी

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप शुक्रवार सुबह अचानक काम करना बंद कर दी। बड़ी संख्या में यात्री टिकट बुकिंग और लॉगिन में दिक्कत का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं। दिवाली और छठ पूजा से पहले सर्विस के ठप होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

सर्वर अनअवेलेबल का मैसेज दिखा रहा ऐप
यात्रियों के मुताबिक, आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश करने पर ‘सर्वर अनअवेलेबल’ का संदेश दिखाई दे रहा है। वहीं, कई यूजर्स ने बताया कि वे RailOne ऐप के जरिए टिकट बुक करने में सफल हो रहे हैं। फिलहाल रेलवे की ओर से इस तकनीकी समस्या को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पेमेंट फंस जाने पर क्या करें
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें यात्रियों का भुगतान तो हो गया लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि आईआरसीटीसी पर बुकिंग के दौरान पेमेंट फेल होने की स्थिति में यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भुगतान की गई राशि तीन से पांच कार्य दिवसों के भीतर स्वतः रिफंड हो जाती है। हालांकि, कुछ मामलों में रिफंड आने में 21 दिन तक का समय भी लग सकता है।

कस्टमर केयर से ऐसे करें संपर्क
यदि निर्धारित समय पर रिफंड नहीं मिलता है, तो यात्री आईआरसीटीसी के कस्टमर केयर नंबर या आधिकारिक ईमेल care@irctc.co.in पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह दी जाती है कि भुगतान विफल होने की स्थिति में लेनदेन का स्क्रीनशॉट जरूर सुरक्षित रखें, ताकि ईमेल करते समय उसे प्रमाण के रूप में भेजा जा सके।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम इस समस्या को दूर करने में जुटी है और जल्द ही वेबसाइट और ऐप की सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

Related Post