राज्योत्सव में शामिल होने एक दिवसीय दौरे पर रायपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

PM Modi vist Chhattisgarh
PM Modi vist Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उनका दो दिवसीय दौरा अब एक दिवसीय कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी अब केवल एक नवंबर को रायपुर में रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जाएंगे और फिर नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। नए विधानसभा से वे आदिवासी संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। इसके बाद शाम को राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

पहले तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर की शाम रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में व्यस्तता के कारण अब वे सीधे एक नवंबर को ही रायपुर आएंगे। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और इसे रजत जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया था।

Related Post