रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा घोटाले के आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को मुख्य आरोपी टामन सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी और भतीजे साहिल सोनवानी समेत अन्य आरोपियों को जमानत देने का आदेश दिया।
इसके साथ ही इस मामले में शामिल शशांक गोयल और भूमिका कटियार को भी सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सभी आरोपी सीजीपीएससी परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे।
Read Also- ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: मेघ गंगा ग्रुप के संचालक के ठिकानों पर चल रही ताबड़तोड़ जांच
सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि निचली अदालत में सुनवाई लंबे समय से लंबित है और आरोपी पर्याप्त अवधि तक न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि सभी आरोपी जांच में पूर्ण सहयोग करें और किसी भी प्रकार से साक्ष्यों या गवाहों को प्रभावित न करें।
गौरतलब है कि सीजीपीएससी परीक्षा घोटाला छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है। इस मामले में कई उच्च पदस्थ अधिकारी और अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए थे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में एक नया मोड़ आ गया है, जबकि आगे की कार्यवाही निचली अदालत में जारी रहेगी।




