मोंथा की चपेट में छत्तीसगढ़: बदला मौसम का मिजाज, किसानों की बढ़ी चिंता

परमानंद वर्मा. रायपुर।  छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर दिखने लगा है। प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश की बौछारें हो रही हैं।

 

मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यह असर मुख्य रूप से दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।

 

बारिश के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार भी बन गए हैं। हालांकि, इस अनियमित बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि खेतों में खड़ी फसलें मौसम की मार झेल सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश तेज हुई तो धान और अन्य खरीफ फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की स्थिति पर नजर रखें और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Related Post