टीम इंडिया की ‘करो या मरो’ जंग आज होबार्ट में! ऑस्ट्रेलिया से तीसरा टी-20 दोपहर 1.45 बजे

टीम इंडिया की ‘करो या मरो’ जंग आज होबार्ट में! ऑस्ट्रेलिया से तीसरा टी-20 दोपहर 1.45 बजे
टीम इंडिया की ‘करो या मरो’ जंग आज होबार्ट में! ऑस्ट्रेलिया से तीसरा टी-20 दोपहर 1.45 बजे

स्पोर्ट्स डेस्क। होबार्ट के बेलेरिव ओवल स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। मैच दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1.15 बजे होगा। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है। पहला मुकाबला बेनतीजा रहा था। अगर टीम इंडिया आज का मैच हार जाती है, तो उसकी सीरीज जीतने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

ऑस्ट्रेलिया में भारत का दबदबा
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 20 मैच भारत ने और 12 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि दो मुकाबले बेनतीजा रहे। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खेले गए 14 मैचों में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है — टीम इंडिया ने 7 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच अपने नाम किए हैं।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नेमन/एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

Related Post