CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला: किसानों को मिलेगी 10 घंटे निर्बाध बिजली, विवादित सर्क्यूलर रद्द  जिम्मेदार अधिकारी पर गाज

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का सम्मान और हित हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसानों को हर हाल में 10 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएगी। किसानों के कल्याण के लिए सरकार पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार कमीडिया को जारी अपने संदेश में कहा कि जिस सर्क्यूलर को लेकर किसानों और आमजन के बीच भ्रम की स्थिति बनी थी, उसे तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। साथ ही, उस सर्क्यूलर के लिए जिम्मेदार संबंधित चीफ इंजीनियर को भी पद से हटा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान हितैषी, संवेदनशील और जवाबदेह सरकार है, जो किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों के हितों से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि विवादित सर्क्यूलर को रद्द करने के साथ-साथ उसे जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ विधिसंगत सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली, कृषि क्षेत्र की मजबूती और ग्रामीण विकास हमारी सरकार का ध्येय है।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा, हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश का हर किसान आत्मनिर्भर बने, समृद्ध बने और उसके खेतों में खुशहाली की फसल लहराए। सरकार अन्नदाता के हर कदम पर उसके साथ खड़ी है।

Related Post