रायपुर। नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2025 का समापन इस वर्ष एक भव्य और गरिमामय समारोह के साथ होगा। अंतिम दिन आयोजित होने वाले राज्य अलंकरण समारोह में प्रदेश की 34 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान राज्य अलंकरण से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को यह सम्मान प्रदान करती है। इस वर्ष कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
देखें पूरी लिस्ट…







