साय कैबिनेट की बैठक 14 नवंबर को, इन मुख्य मुद्दो पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट बैठक होगी।

बैठक में धान खरीदी व्यवस्था की अंतिम समीक्षा मुख्य एजेंडा रहेगी। शीतकालीन सत्र की तिथि निर्धारण और जनजाति गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित आगमन पर भी चर्चा संभव है।

Related Post