रायपुर। रायपुर पुलिस ने कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। पुरानी बस्ती थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। आरोपी को सड़क मार्ग से रायपुर लाया जा रहा है।
2 जून से फरार थे तोमर बंधु
दोनों भाई 2 जून से विभिन्न मामलों में फरार चल रहे थे। हाईकोर्ट ने हाल ही में वीरेंद्र और रोहित की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि पत्नियों और भतीजे को राहत मिली।
लोकेशन बदलकर दे रहे थे चकमा
गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों लगातार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस ने वीरेंद्र की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। रोहित तोमर की तलाश के लिए टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
पुलिस का शिकंजा कसने से तोमर बंधुओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगने की उम्मीद है। जांच आगे बढ़ाई जा रही है।




