सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान: 14 अपराधियों की गिरफ्तारी, जुलूस निकालकर जेल भेजा

रायपुर। थाना धरसीवा अंतर्गत चौकी सिलतरा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष धरपकड़ अभियान चलाया। ग्राम सांकरा में चोरी, लूटपाट, अवैध शराब बिक्री तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की गई। अभियान में कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर बाजार चौक में जुलूस निकाला गया तथा उन्हें जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक (उरला) पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक राजेंद्र कंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात्रिकालीन खोजबीन के बाद सुबह से शाम तक कार्रवाई की।

 प्रमुख गिरफ्तारियां एवं कार्रवाई

– चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में संलिप्त जितेंद्र सयतोड़े, नवीन कुर्रे तथा रमेश देवांगन को चोरी का माल सहित गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध थाना धरसीवा में अपराध क्रमांक 556/25 (धारा 331(4), 305(a) बीएनएस) तथा 561/25 (धारा 303(2), 306 बीएनएस) दर्ज।
– शराब के लिए पैसे मांगने एवं मारपीट करने वाले वीरेंद्र मनहर को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 513/25 (धारा 119(1), 296 बीएनएस) दर्ज किया गया।
– अवैध शराब बिक्री करने वाले राम सिंह, योगेश बागड़े तथा जीवराखन लाल मिरी से 144 पौवा देशी शराब जप्त। उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 564/25, 565/25 एवं 566/25 (धारा 34(2) आबकारी अधिनियम) दर्ज।
– शांति व्यवस्था भंग करने वाले अर्जुन कुर्रे, सुनील नौरंगे, कमलेश बंजारे, शीतल कुर्रे, श्याम बागडे, फिरोज बारले तथा कुलदीप सिंह के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई।चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि या शांति भंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Post