CG NEWS: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2023 के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 8 से 12 दिसंबर तक

B.Ed -D.El.Ed Entrance Exam
B.Ed -D.El.Ed Entrance Exam

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2023 के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों का सत्यापन 8 से 12 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक दो पालियों में संपन्न होगी।

उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन ने बताया कि कुल 430 पदों के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन हेतु आमंत्रित किया गया है। विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार है—

  • सामान्य वर्ग: 538 अभ्यर्थी (164 महिलाएँ, 374 पुरुष)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग: 190 अभ्यर्थी (56 महिलाएँ, 134 पुरुष)
  • अनुसूचित जाति: 159 अभ्यर्थी (46 महिलाएँ, 113 पुरुष)
  • अनुसूचित जनजाति: 419 अभ्यर्थी (123 महिलाएँ, 296 पुरुष)
    साथ ही 91 दिव्यांग और 206 भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थी भी सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

सत्यापन के लिए आठ समितियाँ गठित
दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कुल 8 समितियाँ गठित की हैं। इन समितियों में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो प्रतिदिन निर्धारित समय पर अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच करेंगे।

विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
www.highereducation.cg.gov.in पर उपलब्ध हैं।
विभाग के अनुसार, इस दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और चयन कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना है।

Related Post