रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, और आने वाले दो दिनों में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है।
मौसम का ताज़ा हाल
गुरुवार को छत्तीसगढ़ शुष्क मौसम की चपेट में रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं अम्बिकापुर में सर्दी का असर साफ दिखा, जहां न्यूनतम तापमान केवल 6.9°C रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में वर्षा के सभी आंकड़े शून्य रहे, और मौसम प्रणाली पूरी तरह शांत रही।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी विवाह के समय दी गई सारी संपत्ति
आज का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 5 दिसंबर को भी प्रदेश में सूखा और ठंडा मौसम जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाने के आसार हैं। दिन में तापमान लगभग 28°C और रात में न्यूनतम तापमान करीब 13°C रहने की उम्मीद है।
सुबह और देर रात की ठंड राजधानीवासियों को खासा महसूस होगी।




