छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड चरम पर, 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट

सरगुजा में ठंड का कहर... मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
सरगुजा में ठंड का कहर... मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर सहित कुल 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक इन इलाकों के कई हिस्सों में कोल्ड वेव चलने की संभावना जताई गई है। सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर में तापमान 10°C से कम दर्ज किया गया। मैनपाट में ठंड इतनी बढ़ गई कि रात के समय ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3°C, पेंड्रा में 10°C और जगदलपुर में 9.9°C रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 30.9°C दुर्ग में और सबसे कम तापमान 5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ।

Read Also-  शादी का झांसा देकर की दरिंदगी: PSC छात्रा ने CRPF जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

 

इन 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा में कोल्ड वेव की चेतावनी दी गई है।

रायपुर में अलाव की व्यवस्था शुरू
राजधानी रायपुर में शीतलहर का असर बढ़ते ही नगर निगम ने आम लोगों को राहत देने के लिए शहर भर में अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। निगम ने 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि बेघर और राहगीर लोग ठंड से बच सकें। मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों व हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर अलाव की व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

Related Post