ICC रैंकिंग में रो-को की धाक: रोहित नंबर-1 पर कायम, कोहली धमाकेदार छलांग के साथ दूसरे स्थान पर

ICC रैंकिंग में रो-को की धाक: रोहित नंबर-1 पर कायम, कोहली धमाकेदार छलांग के साथ दूसरे स्थान पर
ICC रैंकिंग में रो-को की धाक: रोहित नंबर-1 पर कायम, कोहली धमाकेदार छलांग के साथ दूसरे स्थान पर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया के दो सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताज़ा वीकली अपडेट में रोहित शर्मा ने नंबर-1 पोज़िशन को मजबूती से थामे रखा है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाजवाब फॉर्म में दिखे विराट कोहली दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर-2 पर पहुंच गए हैं। अब दोनों के बीच सिर्फ 8 रेटिंग पॉइंट का मामूली फासला बचा है, जिससे नंबर-1 की रेस रोमांचक हो गई है।

विराट कोहली का धमाकेदार प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली का बल्ला लगातार रन उगलता रहा। उन्होंने 302 रन ठोककर न सिर्फ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता, बल्कि अपनी रैंकिंग को भी नई ऊंचाई दी। वहीं रोहित शर्मा ने सीरीज में 146 रन बनाए और टॉप पर बने रहे।

भारत अब 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा, और फैन्स की निगाहें रोहित-कोहली के बीच नंबर-1 की जंग पर टिकी रहेंगी।

 केएल राहुल और कुलदीप यादव ने भी बढ़त बनाई

  • केएल राहुल दो स्थान ऊपर चढ़कर अब 12वें नंबर पर।
  • टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव तीन पायदान की छलांग के साथ गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
  • साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक, ऐडन मार्करम और टेम्बा बावुमा की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

टी-20 रैंकिंग: भारतीय गेंदबाज चमके
टी-20 रैंकिंग में साउथ अफ्रीका के युवा सनसनी डेवॉल्ड ब्रेविस अपने डेब्यू मैच में शानदार अर्धशतक जमाकर सीधे 8वें स्थान पर पहुंच गए।
भारत की ओर से अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को भी रैंकिंग में फायदा मिला है।

Related Post