सर्दी का सख़्त प्रहार: पहाड़ों से मैदान तक बर्फीली हवाओं का कहर, शीतलहर-कोहरे का हाई अलर्ट

सर्दी का सख़्त प्रहार: पहाड़ों से मैदान तक बर्फीली हवाओं का कहर, शीतलहर-कोहरे का हाई अलर्ट
सर्दी का सख़्त प्रहार: पहाड़ों से मैदान तक बर्फीली हवाओं का कहर, शीतलहर-कोहरे का हाई अलर्ट

नेशनल डेस्क। देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने अब जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों तक साफ दिखाई देने लगा है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण तापमान लगातार गिर रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने इसे देखते हुए कई राज्यों में शीतलहर (Cold Wave Alert) की चेतावनी जारी की है।

IMD के अनुसार, 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। वहीं 13 से 15 दिसंबर के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी कोहरे की चपेट में रह सकते हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए अगले कुछ दिनों तक बारिश और बर्फबारी (Snowfall in Hills) का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Read Also-  विकास पर नक्सलवादी फन फैलाए बैठे थे, मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश- अमित शाह

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की मार
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। 400 से अधिक AQI के साथ नोएडा देश के सबसे प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली-NCR में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में हवा की रफ्तार लगभग 5 किमी प्रति घंटे रह सकती है और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
|उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 से 15 दिसंबर तक ठंड का असर बना रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गलन और ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार में भी बढ़ी ठंड
बिहार में भी ठंड का असर तेज हो गया है। पटना, भागलपुर, पूर्णिया, गया और आरा समेत कई शहरों में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पछुआ हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD के अनुसार, शाम के समय भी कई इलाकों में धुंध छाई रह सकती है।

Related Post