रिजॉर्ट में फूड पॉइजनिंग का मामला: अस्पताल में जिंदगी की जंग हारा 18 साल का हार्दिक, मौत का आंकड़ा पहुंचा 4

रिजॉर्ट में फूड पॉइजनिंग का मामला: अस्पताल में जिंदगी की जंग हारा 18 साल का हार्दिक
रिजॉर्ट में फूड पॉइजनिंग का मामला: अस्पताल में जिंदगी की जंग हारा 18 साल का हार्दिक

छतरपुर। मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित गौतम रिजॉर्ट में बीते दिनों जहरीला खाना खाने से 3 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को अस्पताल में इलाजरत 18 साल के हार्दिक सोनी ने भी दम तोड़ दिया। अब मौत का आंकड़ा बढ़कर 4 पहुंच गया है।

दरअसल, सोमवार दोपहर 3 बजे होटल गौतम रिसोर्टस में बने सर्वेंट क्वार्टर में खाना खाने के बाद 9 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। सभी को आनन-फानन में ग्वालियर रेफर किया गया।

Read Also-  क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! T20 वर्ल्ड कप 2026 का एक्सक्लूसिव प्रसारण JioHotstar पर, ICC ने किया साफ

इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। इसकी वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई। इस दौरान यह भी बात सामने आई कि जिस रिजॉर्ट में यह हादसा हुआ, वहां कैबिनेट बैठक के लिए करीब 15 अधिकारियों के लिए रूम बुक किये गए थे।

Related Post