Breaking: राजधानी में खुलेआम हो रहा नशे का कारोबार, शख्स गांजा बेचते कैमरे में कैद, देखे विडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मजबूत कानून-व्यवस्था और अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई का दावा करने वाली राज्य सरकार का दावा बेअसर नजर आ रहा है। पुलिस की नाक के नीचे राजधानी रायपुर में अवैध नशे का कारोबार बेखौफ चल रहा है। शहर के मोतीबाग चौक से नए तहसील कार्यालय जाने वाले व्यस्त मार्ग पर गांजा खुलेआम बिक रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस और प्रशासन मानो आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई एक-दो दिन की बात नहीं है। लंबे समय से इस मार्ग पर नशे का अवैध धंधा धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। सुबह से देर रात तक सूखे नशे की सौदेबाजी जारी रहती है, ग्राहक आते-जाते रहते हैं और सब कुछ ऐसे चलता है जैसे इसे किसी अदृश्य संरक्षण पर चल रहा हो। सवाल यह उठता है कि राजधानी में, वह भी सरकारी दफ्तरों की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर, यह सब कैसे संभव है?

 

जब इस अवैध नशे की सच्चाई सामने लाने पत्रकार मौके पर पहुंचे तो उन्हें डराने की कोशिश की गई। मोबाइल में वीडियो बनाने के दौरान पत्रकारों को धमकियां दी गईं, जिससे साफ जाहिर होता है कि नशे के सौदागरों के हौसले कितने बुलंद हैं।

 

यह पूरा घटनाक्रम पुलिस विभाग की कार्यशैली और सरकार के अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई के दावों पर करारा तमाचा है। क्या कानून व्यवस्था सिर्फ भाषणों और मंचों तक सीमित है? क्या राजधानी में कानून नाम की चीज केवल कागजों में रह गई है? और क्या अब पत्रकारिता करना भी अपराध बनता जा रहा है?

 

राजधानी की सड़कों पर खुलेआम बिक रहा नशा और सच दिखाने वालों को दी जा रही धमकियां-यह दृश्य उस व्यवस्था पर तीखा तंज है, जो खुद को सबसे मजबूत और अनुशासित बताती है। अब देखना यह है कि पुलिस नींद से जागकर कार्रवाई करता है या फिर ऐसे ही बेलगाम चलता रहेगा।

देखे विडियो

 

Related Post