बालोद(संचार टुडे)। ग्राम नवागांव थाना गुण्डरेदेही निवासी सुनील कुमार बारले पिता चोवा राम बारले उम्र 38 साल साकिन नवागांव वार्ड नंबर 10 थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छग को अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकडे जाने पर धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई।
Read More- बेटा बना हैवान… इस छोटी सी बात पर ईंट से कूटकर पिता को उतारा मौत के घाट
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना अर्जुन्दा प्रभारी द्वारा टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी है।
ग्राम नवागांव थाना गुण्डरदेही निवासी सुनील कुमार बारले पिता चोवा राम बारले उम्र 38 साल साकिन नवागांव वार्ड नंबर 10 थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छग के द्वारा ग्राम चीचलगोंदी तालाब के पास रूपया पैसों का हार जीत का दांव लगाकर सटटा पटटी नामक जुआ खिला रहा है कि सूचना तस्दीक पर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से एक सफेद कागज जिसमें रूपया पैसों का अंक लिखा हुआ है सटटा पर्ची 2 एक डाट पेन 03. सटटा पटटी जुआ का नगदी रकम 1260 रू जप्त किया गया।
Read More- 1 अक्टूबर से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव
आरोपी सुनील कुमार बारले द्वारा धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि रमेश सिन्हा आर0 209 बलवेद साहु, व 317 धमेन्द्र चंद्रवंशी का महत्तवपूर्ण योगदान रहा।




