दुर्ग(संचार टुडे)। पुलिस ने नशे का अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत, वैशाली नगर, छावनी, और खुर्सीपार क्षेत्रों में गांजा के अवैध व्यापार करने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने खुलासा किया है कि उन्होंने 5 किलो गांजा और नगद राशि बरामद की है। इन महिलाओं के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही, एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके साथ 328 नग प्रतिबंधित नशे के दवाईयां और दुपहिया वाहन बरामद किया गया है। इन दवाईयों की कीमत लगभग 18,000 रुपये है। इस आरोपी के खिलाफ भी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Related Post