IED Blast in Sukma: IED की चपेट में आने से 2 महिला घायल, पैर के उड़ें चिथड़े, नक्सलियों ने बंदूक की नोंक पर घर पर रखवाया था विस्फोटक

IED Blast in Sukma

IED Blast in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 महिलाएं घायल हो गयी हैं। एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने एक घर में जबरदस्ती बम छिपाकर रखने कहा था। जहां आज सुबह धमका हो गया। मामला जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भीमापुरम गांव का है। इलाका नक्सलियों का गढ़ है। इस इलाके के एक घर में नक्सलियों ने बंदूक के बल पर एक ग्रामीण के घर में IED रखी थी। हालांकि, इसके लिए गांव वालो ने मना भी किया था। लेकिन, नक्सलियों ने रख दिया।

इसे भी पढ़ें- कलयुगी बाप ने मासूम बेटे को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से वार कर दिया घटना को अंजाम

IED Blast in Sukma: वहीं आज सुबह अचानक जोर का धमका हुआ। हालांकि, धमका हुआ कैसे ये स्पष्ट नहीं है। धमाके की चपेट में आने से एक महिला के पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। वहीं दूसरी महिला घायल है। घायल को अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जानकारी मिली है। तस्दीक की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- रस्सी से गला घोंट गाय की निर्मम हत्या, बजरंग दल ने की आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग

अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
IED Blast in Sukma: बस्तर के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी इस मुठभेड़ में जवानों ने चार महिला समेत 8 माओवादियों को ढेर किया है। फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस इलाके में 1 हजार से ज्यादा जवान निकले थे, जिन्होंने ऑपरेशन जलशक्ति को सफल बनाया।

Related Post