रायपुर। राजधानी रायपुर जिले के पुलिस विभाग में देर रात व्यापक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने आदेश जारी करते हुए 9 निरीक्षकों के तबादले किए हैं, जिनमें से 5 थाना प्रभारी बदले गए हैं। आदेश के अनुसार 7 निरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है, जबकि 2 निरीक्षकों को लाइन अटैच किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक, परेश पांडेय को क्राइम ब्रांच से हटाते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिन सिंह को क्राइम ब्रांच का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Read Also- छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड चरम पर, 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट
इसके अलावा थाना प्रभारी राजेश सिंह को खमतराई थाना, नरेंद्र कुमार मिश्रा को राजेंद्र नगर थाना और अविनाश सिंह को तेलीबांधा थाना की कमान सौंपी गई है। फेरबदल में यातायात विभाग भी प्रभावित हुआ है। यातायात प्रभारी हरित कुमार साहू को आरंग थाना भेजा गया है, जबकि ढालूदास मानिकपुरी को रिज़र्व पुलिस लाइन (र.आ. केंद्र) से हटाकर यातायात विभाग में पदस्थ किया गया है। इधर, प्रमोद कुमार सिंह और वासुदेव परगनिहा को रिज़र्व पुलिस लाइन (र.आ. केंद्र) में लाइन अटैच किया गया है।





