आईईडी की चपेट में आई महिला, पैर के उड़े चिथड़े… तस्वीर देख दिल दहल जाएगा

Bijapur IED Blast
Bijapur IED Blast

Bijapur IED Blast: बीजापुर जिले में आज सुबह एक महिला नक्सलियों के लगाये गए आईईडी की चपेट में आ गई। इससे उसके एक पैर के चिथड़े उड़ गए हैं। इस ब्लास्ट में महिला के हाथ में भी गंभीर चोटें आई है। वहीं महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हृदयविदारक घटना भैरमगढ़ ब्लॉक के बोड़गा गांव की है। यहां रहने वाली सरस्वती ओयाम सुबह जंगल में महुआ बीनने के लिए गई थी। वह महुआ बीनकर वापस लौट रही थी। तभी इंद्रावती नदी घाट में सरस्वती आईईडी की चपेट में आ गई और बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों की मदद से सरस्वती को प्राथमिक उपचार के लिए भैरमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसकी स्थिति नाजुक होने की वजह से डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

Read Also-  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा जवाब, सुकमा मुठभेड़ में 16 नक्सली ढेर, शव बरामद

Bijapur IED Blast:  गौरतलब है कि कल ही जवानों ने चेरपाल क्षेत्र से 45 किलोग्राम का भारी IED बरामद किया था, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। यह आईईडी  जवानों  को नुकसान पहुँचाने की नीयत से लगाया गया था, लेकिन जवानों की सतर्कता और सुझ-बुझ से एक बड़ा हादसा होते हुए टल गया।

Read Also-  राजनांदगांव में विवादित विवाह को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, जानें पूरा मामला 

वर्ष 2023-24 में हुई थी दो मासूमों की मौत
Bijapur IED Blast:  वर्ष 2023-24 में भी इस क्षेत्र में माओवादियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आकर 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी नक्सली बाज नहीं आये और आईईडी प्लांट कर सुरक्षाकर्मियों के साथ – साथ ग्रामीणों के जान से भी खेलने का काम कर रहे हैं।

Related Post