साय कैबिनेट विस्तार के बाद हो गया विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला?

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है-  सीएम साय
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अंतिम सांसें ले रहा है, विकास का नया युग प्रारंभ हो चुका है-  सीएम साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने कैबिनेट विस्तार के बाद नई मंत्रिपरिषद की विभागीय सूची जारी कर दी गई है। इसमें मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों को विभागों का दायित्व सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुरक्षागृह एवं अभियोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण सहित वे विभाग अपने पास रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आबंटित नहीं होंगे।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

रामविचार नेताम को आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास विभाग दिया गया है।
दयालदास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सौंपा गया है।
केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनलाल देवांगन को वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी), और श्रम विभाग मिला है।

श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है।

ओ.पी. चौधरी को वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग दिया गया है।
लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग का प्रभार मिला है।
टंकनाथ वर्मा को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

गजेन्द्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि एवं विधायी कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
गुरु खुशनंद साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सौंपा गया है।
वहीं राजेश अग्रवाल को पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व तथा न्यास विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

देखे पूरी लिस्ट:–

Related Post