अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन के लिए बढ़ी, मां की तबीयत का दिया हवाला

अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन के लिए बढ़ी, मां की तबीयत का दिया हवाला
अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन के लिए बढ़ी, मां की तबीयत का दिया हवाला

रायपुर। कारोबारी अनवर ढेबर को मिली अंतरिम जमानत की अवधि अब 7 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। चार दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद मंगलवार रात वे पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निजी निवास पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पैरोल बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने इस आधार पर राहत प्रदान की है। ढेबर के निवास स्थान पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस बल लगातार तैनात है और घर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, इससे पहले अदालत ने उन्हें चार दिन की अंतरिम जमानत दी थी। उस आदेश में यह स्पष्ट किया गया था कि यह राहत केवल उनकी मां की तबीयत को ध्यान में रखते हुए दी जा रही है। अब हाईकोर्ट के नए आदेश के अनुसार अनवर ढेबर 7 दिन तक घर पर रह सकेंगे, जिसके बाद उन्हें फिर से जेल लौटना होगा।

Related Post