बागेश्वर धाम सरकार का रायपुर आगमन, भारत माता चौक से अवधपुरी तक हुआ भव्य स्वागत

बागेश्वर धाम सरकार का रायपुर आगमन, भारत माता चौक से अवधपुरी तक हुआ भव्य स्वागत
बागेश्वर धाम सरकार का रायपुर आगमन, भारत माता चौक से अवधपुरी तक हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शनिवार को रायपुर आगमन हुआ। मध्यप्रदेश के मुरैना में कथा संपन्न करने के पश्चात वे नियमित विमान द्वारा राजधानी रायपुर के विवेकानंद टर्मिनल पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

टर्मिनल से रवाना होकर जैसे ही पूज्य शास्त्री का काफिला भारत माता चौक पहुंचा, वहां का दृश्य अत्यंत मनोहारी था। स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन, विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों तथा सर्वसमाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। बारिश के बीच फूलों की वर्षा कर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा प्रकट की।

भारत माता चौक से पूज्य शास्त्री, युवा समाजसेवी चंदन व बसंत अग्रवाल के साथ रथ में सवार होकर कथा स्थल की ओर रवाना हुए। रास्ते में जैसे ही काफिला शुक्रवारी बाजार पहुंचा, व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इसके पश्चात गुढियारी मेन रोड, जगन्नाथ मंदिर और परशुराम चौक होते हुए काफिला आगे बढ़ा। यहां के निवासियों ने अपने घरों के सामने रंगोली बनाकर स्वागत किया और फूल बरसाए।

पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे और वहीं से सभी को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। जैसे-जैसे काफिला आगे बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए।

हनुमान मंदिर पहुंचने पर पूज्य शास्त्री रथ से उतरकर मंदिर परिसर पहुंचे और हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कथा स्थल अवधपुरी मैदान पहुंचने पर श्रीमती माधुरी-लरूखी प्रसाद अग्रवाल, श्रीमती अनिता-चंदन अग्रवाल तथा श्रीमती ऋतु-बसंत अग्रवाल ने आरती उतारकर उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इसके उपरांत पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व्यासपीठ पर विराजमान हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया

Related Post