एशिया कप 2025 ट्रॉफी विवाद पर BCCI का रुख सख्त,  ICC के पास जा सकता है मामला 

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की विजेता ट्रॉफी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच जारी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बीसीसीआई को उम्मीद है कि अगले एक या दो दिनों में ट्रॉफी मुंबई स्थित उसके मुख्यालय पहुंच जाएगी। हालांकि, यदि गतिरोध जारी रहता है, तो भारतीय बोर्ड 4 नवंबर को इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के समक्ष उठाने की तैयारी में है।

भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। हालांकि, टीम इंडिया ने फाइनल के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) तथा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

एशिया कप के दौरान दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से इनकार किया था, जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों मुकाबलों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

मोहसिन नकवी ने पहले ही कहा था कि ट्रॉफी भारत को सौंपी जा सकती है, लेकिन उसे वे स्वयं प्रदान करेंगे। फाइनल मुकाबले को एक महीना बीत जाने के बाद भी बीसीसीआई को ट्रॉफी की आधिकारिक हैंडओवर का इंतजार है।

सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई अब इस मामले को लंबा नहीं खींचना चाहता और यदि तय समय तक ट्रॉफी नहीं सौंपी जाती, तो यह मामला औपचारिक रूप से ICC के पास भे

जा जाएगा।

Related Post